भारत यदि कारोबार सुगमता का सिंगापुर मॉडल अपनाए तो वह अधिक विदेशी कंपनियों को आकर्षित कर सकता है। एक शीर्ष उद्योग संगठन ने यह कहा है। मौजूदा समय में करीब आठ हजार भारतीय कंपनियां सिंगापुर में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
हालांकि, भारत में पंजीकृत सिंगापुर की कंपनियों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है पर ऐसा माना जाता है कि ये 100 से ऊपर हैं। सिंगापुर भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (सिक्की) के अध्यक्ष डॉ. टी. चंद्रू ने एक कार्यक्रम में यहां कहा कि भारतीय कंपनियां कारोबार सुगमता, कंपनी पंजीयन व बैंक खाता खुलवाने के लिए सिंगापुर की तरफ आकर्षित होती हैं।