फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में सिख छात्र पर नस्ली हमला

Sat, 05 Mar 2016 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सिखों पर नस्ली हमले की घटनाएं फिर सामने आ रही - फोटो : Reuters
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों और सिखों पर नस्ली हमले की घटनाएं फिर सामने आ रही हैं। नई घटना में बस में सफर कर रहे 13 साल के सिख छात्र पर हमला करने और उसके साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। यही नहीं छात्र को धमकी दी गई कि अगर उसने फिर पगड़ी पहनी तो उसे चाकू मार दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
अखबार हेराल्ड सन की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र हरजीत सिंह घर जाने के लिए एक बस में सवार हुआ। रास्ते में दो पुरुषों और एक महिला ने उसके साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। इन तीनों ने न सिर्फ छात्र पर नस्ली टिप्पणी की, बल्कि उसके साथ धक्का-मुक्की भी की और सरेआम मजाक भी उड़ाया।

हरजीत को चाकू मारने की धमकी भी दी गई और उसकी पगड़ी खींचने की कोशिश भी की गई। महिला ने तो हद पार करते हुए हरजीत पर तंज कसते हुए कहा कि उसने अपने सिर पर यह ‘तौलिया’ क्यों लपेटा हुआ है। इसके साथ ही महिला  ने दो बार छात्र की पगड़ी हटाने की कोशिश की। इस घटना से हरजीत काफी डर गया था।
विज्ञापन


छात्र ने कहा कि बस से उतरने के बाद उसके दोस्त की मां ने उसे घर तक छोड़ा। हरजीत की मां राजिंदर कौर गिल ने बताया, ‘मेरा बेटा काफी डर गया और वह रोने लगा था। यह काफी डरावना है। हम भी बसों में इस तरह की घटनाओं से डरे हुए हैं।

चिंता की बात यह है कि यह सिर्फ मेरे बेटे के साथ ही नहीं हुआ, बल्कि यह किसी के साथ भी हो सकता है। इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।’ घटना 23 फरवरी की है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें