इस्राइल में जल्द ही दुनिया के अंत का संकेत करने वाली रहस्यमयी लाल बछिया के पैदा होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि 2000 हजार सालों में पहली बार इस्राइल में लाल बछिया अवतरित हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बछिया के कारण लोगों में दहशत है।
अंतिम फैसले का दिन
ईसाईयों और यहूदियों में दुनिया के अंत से जुड़ी भविष्यवाणियों में लाल गाय सबसे महत्वपूर्ण चीज है। बाइबिल में कहा गया है कि धरती पर एक पूर्ण रूप से लाल बछिया के जन्म लेने का मतलब है कि यहूदी मसीहा ने जन्म ले लिया है।
इसके बाद मानव को अंतिम फैसले का सामना करना पड़ेगा। जो भी व्यक्ति नैतिकता और भगवान में विश्वास करने वाला होगा उसको अपना नाम ‘जीवन की किताब’ में दर्ज कराने का अधिकार होगा यानी वह जिंदा रहेगा। लेकिन जिनका नाम इस किताब में नहीं होगा उनको आग की दरिया में फेंक दिया जाएगा।
तीसरे टेंपल के निर्माण की कवायद
बताया जा रहा है कि लाल बछिया की बलि देने के बाद येरूशलम स्थित माउंट मोरिया पर तीसरे टेंपल का निर्माण किया जा सकता है। टेंपल इंस्टीट्यूट समेत दुनिया भर के अन्य संगठन माउंट मोरिया पर तीसरा टेंपल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।