फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून मर्डर केस- देवानी दक्षिण अफ़्रीका प्रत्यर्पित

Tue, 08 Apr 2014 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हनीमून के दौरान पत्नी की हत्या के आरोप का सामना कर रहे ब्रिटिश कारोबारी श्रीयन देवानी को दक्षिण अफ़्रीका प्रत्यर्पित कर दिया गया है। स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन


देवानी पर हनीमून के दौरान 28 साल की अपनी पत्नी अन्नी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। अन्नी को नवंबर 2010 में दक्षिण अफ़्रीका के केपटाउन में गोली मार दी गई थी। हालांकि देवानी खुद पर लगे आरोपों से इनकार करते रहे हैं। वो अपने प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ पिछले तीन साल से लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन उनकी हालिया अपील ख़ारिज हो गई।

स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में कहा कि '34 साल के श्रीयन देवानी को सात अप्रैल को रात क़रीब दस बजे ब्रिटेन से दक्षिण अफ्रीका को प्रत्यर्पित कर दिया गया।' दक्षिण अफ़्रीका के अधिकारियों से अनुरोध मिलने के बाद देवानी को मूल रूप से प्रत्यर्पण इकाई के अधिकारियों ने सात दिसंबर 2010 को गिरफ़्तार किया था। भारतीय मूल की अन्नी स्वीडिश नागरिक थीं। उनके परिवार ने प्रत्यर्पण की इस कार्रवाई का समर्थन किया है। उनका कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए। इस मामले में तीन लोगों को पहले ही सज़ा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें