फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति को दिखाई मिडिल फिंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक रिपब्लिक में इस हफ्ते हो रहे संसदीय चुनाव के दौरान कलाकार डेविड सेर्नी ने प्राग की वल्टावा नदी में एक जामुनी रंग के तैरते हुए हाथ की विशाल प्रतिमा प्रवाहित की है। इस हाथ की बीच वाली उंगली काफी लंबी है और ऊपर की ओर उठी हुई है।
विज्ञापन


यह विशाल हाथ एक नाव पर रख कर नदी में उतारा गया है।

यह प्राग महल की ओर अश्लील इशारा कर रहा है, जो राष्ट्रपति मिलोस जेमन की सीट है।

बीबीसी संवाददाता रॉब कैमरन के अनुसार सेर्नी पहले भी राजनेताओं और जानी-मानी हस्तियों का मजाक बना चुके हैं।

संवाददाता के अनुसार ताजा कलाकृति स्पष्ट रूप से वामपंथी राष्ट्रपति जेमन और उनके समर्थकों द्वारा हाल ही में बनाए गए राजनीतिक दल के लिए संदेश है।

राजनीतिक हलचल
विज्ञापन


अभी तक यह साफ नहीं है कि यह उंगली कब तक नदी में तैरती रहेगी।

सेर्नी ने खुद इस बारे में ज्यादा कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि ये भाव खुद ही बोलता है।

उनका कहना है कि मतलब तो इस बात का है कि वो (उंगली) इशारा किस तरफ कर रही है।

इस बीच, राष्ट्रपति जेमन, यूक्रेन के आधिकारिक दौरे पर हैं और उन्होंने कहा है कि वह तब तक कोई टिप्पणी नहीं कर सकते जब तक कि वो इसे देख न लें।

चेक संसद को अगस्त में भंग कर दिया था और उसके बाद का समय चेक राजनीति में हलचल का रहा है।

प्रधानमंत्री पेत्र नेकास की सरकार जून में एक घूसखोरी कांड के बाद गिर गई थी।

जुलाई में राष्ट्रपति जेमन ने टेक्नोक्रेट्स की सरकार बनाई जिसका विरोध करते हुए मुख्य राजनीतिक दलों ने अगस्त में इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें