फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव में शिंदे-मलिक में द्विपक्षीय वार्ता संभव

Mon, 24 Sep 2012 10:08 PM IST
माले/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मालदीव में सोमवार से शुरू हुए सार्क सम्मेलन के दौरान गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे अपने पाकिस्तानी समकक्ष रहमान मलिक के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं। पहली सीधी मुलाकात में शिंदे पाक गृह मंत्री से 26/11 मुंबई हमले के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने को कह सकते हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस दौरान भारत में घुसपैठ रोकने और सीमा पार स्थित आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जा सकता है। शिंदे यहां सार्क सदस्य देशों के गृह मंत्रियों के पांचवें सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं।

इस दौरान आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा एवं चोरी, ड्रग्स की तस्करी रोकने समेत आपराधिक मामलों में पारस्परिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। दक्षिण एशिया में महिलाओं एवं बच्चों की तस्करी तथा साइबर अपराध के महत्वपूर्ण मसले को एजेंडे में शामिल किया गया है। शिंदे के साथ गृह सचिव आर के सिंह समेत एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मालदीव गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें