फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने ढाया कहर, लू से सात लोगों की मौत

Thu, 02 Jan 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां दुनिया में कई देशों में लोग कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहे हैं वहीं अर्जेंटीना में गर्मी मौत बनकर कहर बरपा रही है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक लू से पिछले एक सप्ताह में सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अर्जेंटीना में बिजली कटौती की वजह से कई लोग एयर कंडीशन का उपयोग नहीं कर पाए और गर्मी का कहर और भी बढ़ गया। अर्जेंटीना के सैंटियागो डेल ऐस्तेरो सहित उत्तरी क्षेत्रों में तापमान 45 सेंटीग्रेड पर पहुंच गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 1906 के बाद यह इस क्षेत्र का सबसे खतरनाक लू है। लू के शिकार हुए सभी लोग अर्जेंटीना के सैंटियागो डेल ऐस्तेरो के निवासी थे।

फिलहाल इस क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं और डॉक्टरों ने यह चेतावनी दी हैं कि जब लू चले तो वे घर के अंदर ही रहें।
Trending Videos
विज्ञापन

अर्जेंटीना निवासियों का फूटा गुस्सा

एयर कंडीशन की वजह से देश में बढ़ती बिजली की मांग की पूर्ति को लेकर अर्जेंटीना सरकार परेशानी का सामना कर रही है। वहां के निवासियों में बिजली कटौती के लेकर गुस्सा है और वह सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सरकार का कहना है कि गर्म मौसम की वजह से बिजली की कमी पड़ गई है। उधर विपक्षी दल सरकार पर बिजली के कुप्रबंधन का आरोप लगा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें