अमेरिका के लुइसीनिया प्रांत के रिपब्लिकन सांसद स्टीव स्केलिस पर बुधवार को वर्जीनिया प्रांत के एलेक्जेंड्रिया में जानलेवा हमला हुआ। बेसबॉल अभ्यास के दौरान हमलावर ने उनपर 20 से 25 गोलियां दागीं। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जॉर्ज वाशिंगटन यूनीवर्सिटी हॉस्पीटल ले जाया गया। उनके एक सहयोगी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।
वाशिंगटन उपनगर में सांसदों के बीच एक वार्षिक गेम से पहले बेसबॉल प्रैक्टिस में गोलीबारी हुई। गोलीबारी में रिपब्लिकन के सीनियर कांग्रेस सांसद स्टीव स्कैलीज समेत कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सांसद पर 25 गोलियां दागी गई।
रिपब्लिकन संसद सदस्य ब्रूक्स ने सीएनएन को बताया कि स्केलिस को कमर में गोली लगी। साथ ही दो लॉ अधिकारी और कांग्रेस के एक स्टाफ को भी गोली लगी है। मौके पर मौजूद ब्रुक्स ने बताया कि करीब 20-23 गोलियां चलाई गईं।
Rep.Mo Brooks (R-Alabama)who was at baseball game where shooting took place says, 20-23 shots fired,saw Scalise dragging self after shooting
— ANI (@ANI_news) June 14, 2017
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, लुइसीनिया के रिपब्लिकन सासंद स्टीव स्कैलिस बुरी तरह घायल हैं। हमारी दुआएं उनके साथ हैं वो इस हादसे से उबरकर पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।
Rep. Steve Scalise of Louisiana was badly injured but will fully recover. Our thoughts and prayers are with him, tweets US President Trump pic.twitter.com/PqOo4l28Gl
— ANI (@ANI_news) June 14, 2017
बताया जा रहा है कि उनके साथ कई अन्य लोगों को भी गोली लगी है। जिसमें एक अधिकारी भी शामिल है। जिस वक्त उन्हें गोली मारी गई वह खड़े थे लेकिन कमर में गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। लेकिन हमलावर उनपर अंधाधुंध गोलियां बरसाता रहा। अन्य रिपब्लिकन ब्रुक्स ने बताया, जब उन्हें गोली लगी मैं उनकी तरफ ही देख रहा था। इसके बाद हम उनके करीब पहुंचे और उन्हें लिक्विड दिया और कमर पर जहां गोली लगी थी उसे जोर से दबाया। स्केलिस रिपब्लिकन पार्टी के नंबर तीन नेता हैं। पहली बार वह अमेरिकी कांग्रेस के लिए साल 2008 में निर्वाचित हुए थे।
घटना उस वक्त की है सांसद वार्षिक कांग्रेसनल बॉलगेम के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स सासंदों के बीच यह मैच गुरुवार नेशनल पार्क में होना है। रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली ने फॉक्स न्यूज़ को बताया कि स्टीव को कमर में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर हैं। ली ने कहा कि शूटर ने हमला करने के लिए एक लंबी बंदूक का इस्तेमाल किया था।
घटना के कुछ घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि हमलावर मारा गया है।
Shooter of top US Republican lawmaker Scalise has died, says US President Donald Trump #Virginia pic.twitter.com/wuIDdN65QC
— ANI (@ANI_news) June 14, 2017
हमलावर की पहचान हो गई है। वह इलीनोइस का रहने वाला है उसका नाम जेम्स टी होडकिंसन है।
Gov't official: Suspect in shooting of congressman in Virginia identified as Illinois man named James T. Hodgkinson reports AP
— ANI (@ANI_news) June 14, 2017