फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने तलाशा जीवन की संभावना वाला ग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने धरती के सबसे पास और हमारे सौर परिवार से बाहर एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जिस पर रहने योग्य परिस्थितियां हो सकती हैं। यह ग्रह 14 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है और धरती के द्रव्यमान की तुलना में चार गुना है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने इस ग्रह का नाम वुल्फ 1061 सी रखा है और यह जिस छोटे लाल तारे का चक्कर लगा रहा है, उसे वुल्फ 1061 नाम दिया है। यह तारा कमोबेश ठंडा और स्थायी बताया जा रहा है।

इसके चारों तरफ दो और ग्रह भी घूम रहे हैं। इनमें वुल्फ 1061सी बीच का है। इन तीनों की ग्रहों का द्रव्यमान पर्याप्त रूप से इतना है कि यहां की सतह पथरीली और ठोस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसने जगाई सबसे अधिक उम्मीद

इनका द्रव्यमान पृथ्वी से क्रमश: 1.4, 4.3 और 5.2 गुना अधिक आंका गया है। ये ग्रह पांच, 18 और 67 दिनों में अपना चक्कर पूरा कर लेते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के डंकन राइट के मुताबिक वुल्फ 1061सी ने सबसे अधिक उम्मीद जगाई है। यह ग्रह गोल्डीलॉक्स जोन में है और इस पर पानी तथा जीवन हो सकता है।

वैज्ञानिकों ने चिली स्थित यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के 3.6 मीटर टेलीस्कोप से यह अध्ययन किया है। (तस्वीर डेमो)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें