फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी गठबंधन के हवाई हमलों ने यमन में मचाई भारी तबाही

Sun, 12 Nov 2017 12:44 AM IST
एजेंसी, सना
विज्ञापन
विज्ञापन
 सऊदी अरब की अगुआई वाले गठबंधन ने यमन की राजधानी पर शनिवार को दो हवाई हमले किए। राजधानी के जिस क्षेत्र पर हमले किए गए वहां विद्रोहियों ने कब्जा जमा रखा है। 
विज्ञापन



यह हमले सना में रक्षा मंत्रालय पर किए गए और दो हमलों के बाद भी सना के ऊपर युद्धक विमान को स्थानीय लोगों ने देखा। हालांकि हुती विद्रोहियों की समाचार एजेंसी अल-मसीरा ने इस हमले में किसी के हताहत नहीं होने की बात कही है, लेकिन सऊदी गठबंधन के इस हमले से रक्षा मंत्रालय को भारी नुकसान हुआ है। 

यह ताजा हमला सऊदी अरब और हुती विद्रोहियों का समर्थन करने वाले ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच हुआ है। हुती विद्रोहियों ने इस सप्ताह की शुरूआत में ही यमन सीमाओं को बंद कर दिया था। इसके बाद सऊदी अरब ने हमले की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें