फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब ने ईरान से किए रिश्ते खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब ने ईरानी राजनयिकों को 48 घंटों के भीतर देश छोड़ देने के लिए कहा है।शिया धर्मगुरु निम्र-अल-निम्र को सज़ा-ए-मौत दिए जाने के बाद ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। सऊदी विदेश मंत्री अदेल अल-जुबैर ने रविवार को कहा था कि उनके देश ने ईरान के साथ सभी राजनयिक संबंध खत्म कर लिए हैं।
विज्ञापन


सऊदी अरब ने ईरानी राजनयिकों को 48 घंटों के भीतर देश छोड़ देने के लिए कहा है। शिया धर्मगुरु निम्र-अल-निम्र को सजा-ए-मौत दिए जाने के बाद ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।

'ईरान के साथ सभी राजनयिक संबंध खत्म'

सऊदी विदेश मंत्री अदेल अल-जुबैर ने रविवार को कहा था कि उनके देश ने ईरान के साथ सभी राजनयिक संबंध खत्म कर लिए हैं।ईरान की राजधानी तेहरान में सऊदी दूतावास के बाहर प्रदर्शनों के बाद विदेश मंत्री अदेल अल-जुबैर ने कहा था कि वे तेहरान से अपने राजनयिकों को वापिस बुला रहे हैं।

जुबैर ने ईरान पर हथियार वितरण करने और पूरे क्षेत्र में चरमपंथ सेल स्थापित करने का आरोप लगाया। जुबैर ने कहा कि ईरान का इतिहास हमेशा से ही अरब मामलों में हस्तक्षेप करने और नुकसान पहुंचाने का रहा है।
विज्ञापन

अमेरिका करेगा हस्तक्षेप

इस बीच अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता जॉन किरबी ने कहा कि उनका देश समूचे क्षेत्र के नेताओं से हस्तक्षेप कर शांति बहाली में सहयोग देने का आग्रह करेगा। उन्होंने दोहराया कि उनका देश राजनयिक गतिविधियों और सीधी बातचीत में यकीन रखता है।

बीबीसी के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संवाददाता लिसे डूसेट के मुताबिक मध्य पूर्व क्षेत्र में दो बड़े शिया और सुन्नी देशों के बीच गतिरोध पूरे क्षेत्र के लिए तनाव का सबब हो सकता है।

इससे पहले ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खमेनेई ने शेख निम्र को सज़ा देने पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा है कि सऊदी अरब को इसके लिए 'अल्लाह के कहर' का सामना करना पड़ेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें