पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का मामला अब और पेचीदा होता जा रहा है। उनकी मौत स्वाभाविक थी या माजरा कुछ और था ये अभी राज ही बना हुआ है बरहाल एक निजी न्यूज चैनल ने मामले से संबधित एक नया खुलासा कर इसे एक नया मोड़ दे दिया है।
चैनल की माने तो शशि थरुर सुंनदा को तलाक देकर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से शादी का पूरा मन बना चुके थे। सुनंदा की दोस्त नलिनी सिंह ने पुलिस को दिए बयान में ये बात कही है।