फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक और सेक्स वर्कर भी कर सकेंगे रक्तदान

विज्ञापन
Blood Bank
विज्ञापन
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में समलैंगिक पुरुषों और सेक्स वर्कर्स के लिए रक्तदान के नियमों में राहत दी जा रही है। यह कदम खून की जांच प्रक्रिया की एक्यूरेसी में सुधार लाने के बाद उठाया गया है। पुरुषों से यौन संबंध बनाने वाला कोई भी पुरुष अब आखिरी बार सेक्सुअल ऐक्टिविटी के तीन महीने बाद रक्तदान कर सकेगा। पहले यह समय 12 महीने का था। इसी तरह सेक्स वर्कर भी तीन महीने में रक्तदान कर सकेंगी। पहले उन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा था।
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि इस नियम से खून की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचाए बिना ज्यादा लोगों को रक्तदान करने का मौका मिलेगा। खून, अंग और टिशू की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी कमेटी ने बताया कि नए नियम ठीक हैं और इससे डोनर्स को परेशानी नहीं होगी।

ब्रिटेन में डोनेट किया जाने वाला सारा रक्त जरूरी टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरता है। इस दौरान हेपेटाइटिटिस बी और सी के अलावा, एचआईवी और अन्य वायरस की जांच की जाती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि किसी भी वायरस के इन्फेक्शन के फैलने या उसका कोई भी असर होने के लिए तीन महीने का वक्त काफी है। इतने समय में इसे खून से आसानी से पहचाना जा सकता है। कमेटी के प्रोफेसर जेम्स न्यूबर्गर ने कहा, "वायरस को पकड़ने की तकनीक में तेजी से बदलाव हुए हैं। अब हम वायरस को बहुत आसानी से पकड़ सकते हैं। अब यह बताना काफी आसान है कि किस डोनर के रक्त में वायरस है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

blood donate
रक्तदान को लेकर बनाए गए नए नियम इस साल नवंबर से स्कॉटलैंड और 2018 के शुरुआती महीनों से इंग्लैंड में लागू हो जाएंगे। ये बदलाव समलैंगिक पुरुषों, हाई-रिस्क पार्टनर्स के साथ यौन संबंध रखने वाले लोगों पर लागू होंगे। ये लोग तीन महीने तक सेक्स न करने के बाद रक्तदान कर सकेंगे।

ब्रिटिश सरकार उन लोगों के लिए नियम और आसान कर रही है जो एक्यूपंक्चर, पियरसिंग, टैटू और इंडोस्कोपी करवा चुके हैं। साथ ही वो लोग भी जो बिना डॉक्टरी सलाह के इंजेक्शन आधारित ड्रग्स नहीं लेते। नेशनल एड्स ट्रस्ट की चीफ एक्जीक्यूटिव डेब्रा गोल्ड ने रक्तदान के नियमों में किए गए बदलावों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "समलैंगिक पुरुषों को इन नियमों से फायदा है। अब वे अपनी आखिरी सेक्सुअल ऐक्टिविटी के तीन महीने बाद रक्तदान कर सकेंगे।"

टेरेंस हिगिंस ट्रस्ट की ब्लड डोनेशन पॉलिसी के प्रमुख एलेक्स फिलिप्स ने कहा कि संस्थान के प्रतिनिधि सेक्स वर्कर्स पर लगे रक्तदान के प्रतिबंध के हटने पर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, "सेक्स ट्रेड से जुड़े या कभी काम कर चुके शख्स पर जिंदगी भर के लिए रक्तदान पर पाबंदी लगाना सही नहीं था। ऐसे नियमों की जरूरत थी जो यह आजादी दे कि पर्याप्त जांच के बाद वो रक्तदान कर सकते हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें