फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए रूस कैसे जुटा आईएस के खात्मे में

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस ने एक बार फिर से आतंकी संगठन आईएसआईएस को खत्म करने के इरादे से जोरदार बमबारी की है। अभी तक जो वीडियो सामने आएं है, उसमें आप बमबारी देख सकते हैं। रूस ने रक्का में आईएसआईएस के ठिकानों पर बमबारी की है।
विज्ञापन

रूस ने अपनी बमबारी में आईएसआईएस के 472 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। वहीं आईएसआईएस की आमदनी के मुख्य स्रोत तेल के टैंकरों को भी बम से उड़ा दिया है।
सिर्फ 48 घंटे के भीतर आईएसआईएस के 1000 ऑयल टैंकों को रूसी सेना ने नष्ट कर डाला। आईएसआईएस के ठिकानों को नष्ट करने के बाद सभी वायुसेना के सभी विमान खेमेईमिम एयरबेस लाटाकिया वापस लौंट आए हैं।
विज्ञापन

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनसहेनकोव ने बताया कि हमारी सेना अपना काम कर चुकी है और टीम के सभी सदस्य सुरक्षित है।

1000 ऑयल टैंकों को भी नष्ट किया जा चुका

रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक हमारी सेना ने आईएसआईएस के नए ठिकानों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद ही वहां पर बमबारी की।
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एयरफोर्स ने सीरिया के पूर्व और उत्तरी भागों में स्थित ऑयलफील्ड रिफाइनरी और ऑयल टैंकों को निशाना बनाया।
कोनसहेनकोव ने बताया कि सबसे महत्वूपूर्ण बात यह है कि हमारी सेना ने रक्का से करीब 15 किलोमीटर दूर एक महत्वपूर्ण ऑयल ‌डिपो को नष्ट कर डाला।
पिछले पांच दिनों के अंदर आईएसआईएस के 1000 ऑयल टैंकों को भी नष्ट किया जा चुका है। रूसी सेना इस समय सुखोई एसयू-34 बॉम्बर की मदद से रक्का में आईएसआईएस के गढ़ को नष्ट कर रहा है।
विज्ञापन

ऑपरेशन में करीब 50 एयरक्रॉफ्ट लगे हुए

आपको बताते चले कि रूस ने सीरिया में आतंकवाद के खिलाफ अपना अभियान 30 सिंतबर से शुरू किया। यह अभियान रूस ने सीरिया के राष्ट्रपति बसर असद के अनुरोध के बाद अपना यह ऑपरेशन शुरू किया।
रूस के इस ऑपरेशन में करीब 50 एयरक्रॉफ्ट लगे हुए हैं। इसमे 37 नए प्लेन भी शामिल किए गए हैं। इन विमानों में लांग रेंज एयरक्रॉफ्ट को काफी अहमियत दी गई है। इससे पहले रूस के केस्पियन फ्लोटिला शिप ने सात अक्टूबर और 20 नवंबर को दो हमले किए थे। इसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए थे।
रूस ने सीरिया के ऊपर अपने टुप्लोव टीयू-95, टीयू-22(बिंलडर) और टीयू-160(ब्लैकजेक) लंबी दूरी के बम बरसाकर सीरिया में आईएसआईएस के आतंकवादियों की नींद हराम कर दी थी।
रूस ने अपने यात्री विमान में बम विस्फोट की पुष्टि होने के बाद से हमले और ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूस का यात्री विमान जो मिस्र से वापस आ रहा था। उसमें बम विस्फोट करके 224 लोगों को मार दिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें