यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने रूस पर 'महायुद्ध' छेडने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इससे हजारों लोगों के मरने का खतरा पैदा हो गया है।
रूस ने इस बयान को खारिज करते हुए कहा है कि उसने खूनी घरेलू हिंसा से यूक्रेनी नागरिकों को केवल बाहर निकालने का काम किया है।
रूस समर्थक विद्रोहियों के हमले के कारण यूक्रेन की फौजी टुकडी को लुहांस्क एयरपोर्ट से पीछे हटना पडा था। इसके बाद रक्षा मंत्री का यह बयान आया है।
इस बीच, इस संकट पर यूक्रेन के अधिकारियों, विद्रोहियों और रूस के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत बेनतीजा खत्म हुई है।
यूक्रेन के रक्षा मंत्री वैलेरी हेलेटे ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ''दुर्भाग्य से, इस युद्ध में क्षति का आंकलन सैकडों नहीं, हजारों और दसियों हजार मौतों में होगा।''