संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मलेशिया एयरलाइंस दुर्घटना के जांचकर्ताओं के हादसा स्थल पर बिना किसी रोकटोक के पहुंचने के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया है।
ऑस्ट्रेलिया के जरिये पेश किए गए प्रस्ताव में मांग की गई है कि वहां मौजूद हथियार बंद गिरोह कुछ भी ऐसा न करें जिससे दुर्घटना स्थल पर मौजूद सबूतों को नुकसान पहुंचे।
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने कहा, "प्रस्ताव में इस कृत की अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वतंत्र जांच की भी मांग की गई है। हमारे पास जवाब होने चाहिए। हमें न्याय मिलना चाहिए। जो इस दुर्घटना से प्रभावित हुए हैं उनके प्रति ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम ये पता कर पाएं कि क्या हुआ था और उसके लिए कौन जिम्मेदार था।"
हालांकि रूस के पास इस प्रस्ताव को वीटो करने का अधिकार था लेकिन उसने इसका स्वागत किया।