फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या आतंकियों ने फिर शुरू की आगजनी: म्यांमार सेना

Fri, 06 Oct 2017 05:29 AM IST
एजेंसी , यंगून
विज्ञापन
Rohingya militants - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
रोहिंग्या आतंकियों ने म्यांमार के रखाइन में फिर से आगजनी शुरू कर दी है। आतंकियों ने कई घरों को फूंक दिया। म्यांमार सेना के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि सेना को ताजा हिंसा से निपटना पड़ रहा है। सेना का दावा है कि आतंकियों की मंशा है कि घर फूंकने का आरोप सेना पर लगे, इसलिए यह हरकत की गई है।  
विज्ञापन


 पिछले छह हफ्तों में सांप्रदायिक हिंसा की वजह से 500000 से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार छोड़कर बांग्लादेश भाग गए हैं। म्यांमार से प्रत्येक दिन 4000 से 5000 रोहिंग्या नागरिक सीमा पर बांग्लादेश में प्रवेश कर रहे हैं। 10000 से ज्यादा सीमांत क्षेत्र में मौजूद हैं। 

सेना कार्यालय के प्रमुख मिन अंग लाइंग ने कहा कि बुधवार को फिर से सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई है। रखाइन में सात घरों को आग के हवाले कर दिया गया। यह काम इनु या अराकन रोहिंग्या सालवेशन आर्मी (एआरएसए) के आतंकियों ने किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना वहां स्थिति नियंत्रित करने में लगी हुई है। मालूम हो कि सेना पर रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार करने और उनके घर जलाने के आरोप लग रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें