स्काटलैंड के एडिनबर्ग के एक स्टोर में तैनात
रोबोट को ग्राहकों को गुमराह करने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया। फैबियो नाम के शॉपबोट को हेरिअट-वॉट यूनिवर्सिटी ने बनाया था और इसे एडिनबर्ग के मार्गिओटा स्थित स्टोर में ग्राहकों की मदद के लिए रखा गया।
शुरुआत में इसने अपने अभिवादन और
ग्राहकों को गले लगाकर सबका दिल जीत लिया। पर एक हफ्ते बाद ही जब इसे ग्राहकों को स्टोर में रखे सामान की जगह बताने की जिम्मेदारी सौंपी गई, तो अपने प्रोग्राम में गड़बड़ी के चलते यह ग्राहकों को गलत सूचना देने लगा।