फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में लगातार 159 घंटे ओवरटाइम करने से चली गई जापानी रिपोर्टर की जान

Fri, 06 Oct 2017 10:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Symbolic Picture
विज्ञापन
किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। लेकिन जरूरत से ज्यादा मेहनत की जाये तो ये आपके मौत का कारण भी बन सकती है। जापान में एक रिपोर्टर की एक महीने में 159 घंटे अोवरटाइम करने से मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट फेल होना बताया गया।
विज्ञापन


पढ़ें:  जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

NHK की 31 साल की रिपोर्टर मीवा साडो टोक्यो में राजनीतिक खबरों को कवर करती थीं। उनका शव जुलाई 2013 में उनके बिस्तर पर मोबाइल को हाथ में पकड़े हुए मिला था। उनकी मौत के एक साल बाद जापान की अथॉरिटी ने कहा कि उनकी मौत अधिक मात्रा में ओवरटाइम करने से हुई थी। उन्होंने महीने में केवल 2 दिन छुट्टी ली थीं और 159 घंटे ओवरटाइम किया था।  

NHK ने साडो के माता-पिता के दवाब बढ़ने के 4 साल बाद मामले को सार्वजनिक किया,जिससे ये हादसा दोबारा न हो। यह मामला तब भी लोगों के सामने आया जब जापान में काम के दवाब की वजह से हुई मौतों की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


पढ़ें: जापान के नियंत्रण वाले समुद्री इलाके में चीनी नौसेना ने लगाई गश्त, पूर्वी चीन सागर में बढ़ा तनाव

NHK के चीफ ने काम करने की शर्तों पर दुख जताते हुए, समस्या का समाधान निकालने की बात कही। चीफ रायोची उएडा ने कहा कि हमें दुख है कि हमने अपनी होनहार रिपोर्टर को खो दिया, और उसकी मौत की वजह उसके काम से संबंधित है। हम उसके माता-पिता के साथ मिलकर इस दिशा में सुधार के लिए काम करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें