फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक: बलूचिस्तान धमाकों के बाद संसदीय पैनल ने गृह मंत्रालय से तलब की रिपोर्ट, 23 की हुई थी मौत

Sun, 14 Apr 2019 01:55 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, कराची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
बलूचिस्तान में शिया समुदाय पर हुए दो हमलों के बाद पाकिस्तान की संसदीय पैनल ने शनिवार को गृह मंत्रालय से आतंकी संगठनों और प्रतिबंधित संगठनों पर की गई कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट तलब की है। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हजारगंज की फल व सब्जी मार्केट में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था। इस हमले में 21 लोग मारे गए थे, जबकि 60 से ज्यादा घायल हुए थे। 
विज्ञापन


मरने वालों में से ज्यादातर हजारा थे। वहीं, दूसरा हमला शाम को चमन सिटी में हुआ, जहां आतंकियों ने मोटरसाइकिल में आईईडी धमाका किया था। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हुए थे। क्वेटा में हुए हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली थी, जबकि दूसरे हमले में लश्कर-ए-झांगवी का हाथ बताया गया था। 

संसदीय पैनल बलूचिस्तान में हाल ही में रिहा किए गए प्रतिबंधित समूहों के लोगों की रिपोर्ट भी मांगी है। पैनल के अध्यक्ष सांसद रहमान मलिक ने कहा कि धमाकों में बाहरी ताकतों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि इस तरह के धमाकों के जरिये देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और अस्थिर करने के लिए अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें