फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्रोहियों से हार सकती है सीरिया सरकारः रूस

Fri, 14 Dec 2012 12:48 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
रुस ने पहली बार स्वीकार किया है कि सीरिया की सरकार विपक्षी लड़ाकों से हार सकती है। गुरुवार को रूस के उप विदेश मंत्री मिखाईल बोगदानोव ने कहा कि सीरिया सरकार लगातार 'नियंत्रण और इलाकों पर से अपना कब्जा खोती जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रूस सीरिया का सहयोगी है और वो वहाँ फंसे हजारों रूसी नागरिकों को निकालने के लिए योजना बना रहा है।

इस बीच, सीरिया ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि सीरिया की सरकार ने विद्रोहियों पर स्कड मिसाइल से हमला किया है। रूस, राष्ट्रपति बशर अल असद के कट्टर समर्थकों में से एक है।

उप विदेश मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से हम इस आशंकाओं को दरकिनार नहीं कर सकते कि विपक्ष सफलता हासिल कर ले। रूस ने चीन के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीरियाई सरकार के खिलाफ बल प्रयोग के प्रस्ताव पर वीटो किया था।
विज्ञापन


अपने बयान में उप विदेश मंत्री ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में लाखों मौतों की संभावना है। मिखाईल बोगदानोव ने चरमपंथियों के रासायनिक हथियार हासिल करने के बारे में चिंता भी जताई।

बीबीसी संवाददाता स्टीव रोज़नबर्ग का कहना है कि इस तरह के बयानों का मतलब ये नहीं निकाला जा सकता कि रूस ने अपना सरकारी पक्ष बदल लिया है।

संवाददाता का कहना है कि रूस अब भी इस बात पर कायम है कि राष्ट्रपति बशार अल असद सरकार गिराने से विवाद में और भड़केगा। लेकिन ये पहली बार है कि रूस ने सीरियाई सरकार की हार की आशंका को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें