स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में यौन हिंसा के शिकार पुरुषों के लिए पहला इमरजेंसी क्लीनिक खोला जाएगा। यहां बलात्कार पीड़ित महिलाओं की आपात मदद के लिए एक क्लीनिक पहले से काम कर रहा है।
लेकिन अब यहां अक्तूबर से उन पुरुषों और लड़कों को भी भर्ती किया जा सकेगा जिनके साथ यौन हिंसा हुई है। स्वीडन के मीडिया के मुताबिक देश में बीते साल इस तरह के लगभग 370 मामले सामने आए थे।
द साउथ जनरल हॉस्पिटल की डॉक्टर लोट्टी ने रेडियो स्वीडन को बताया, ''आम धारणा ये है कि पुरुषों के साथ बलात्कार नहीं किया जा सकता। लेकिन ऐसा होता है।''