रूस में 12 वर्षीय बच्ची से रेप के दोषी को 150 साल जेल की सजा सुनाई गई है। अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट के मुताबिक 58 वर्षीय युसुफ अब्रामोव ने 12 वर्षीय बच्ची का बालात्कार किया था और इस बात की धमकी भी दिया था कि किसी भी अधिकारी के पास न जाए। अब्रामोव अमेरिका स्थित लॉस एंजिलिस का रहने वाला है।
उसके पास रूस और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता है। अब्रामोव जब भी रुस की यात्रा पर होता था वो स्कूली छात्राओं को शिकार बनाता था। उसने जून 2009 में 12 साल की बच्ची से बालात्कार किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी अधिकारी को इस संबंध में कुछ भी बताया तो वो उसका सर काट कर उससे फुटबाल खेलेगा।
अपने इस कृत्य के बाद भी वो कई बार रूस गया और नाबालिग लड़कियों के साथ दुराचार करता था।