फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ओले, सिडनी में आग के शोले

Fri, 18 Jan 2013 11:10 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को दिल्ली में लोगों की नींद आधी रात के बाद हल्की बारिश और तड़ातड़ गिरते ओलों से टूटी वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी तकरीबन 46 डिग्री तापमान के साथ भट्ठी की तरह सुलग रहा है।
विज्ञापन


सिडनी के ऑब्जर्वेटरी हिल पर स्थानीय समय के अनुसार दोपहर दो बजकर 55 मिनट पर 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

सिडनी से सटे कुछ दूसरे इलाकों में तो तापमान और भी ज्यादा दर्ज किया गया। पेनरिथ शहर में 46.5 डिग्री तामपान महसूस किया गया।

विक्टोरिया प्रांत में जंगल में लगी आग से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। आग लगने की कई घटनाएं दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में तेजी से हुई हैं।

मेलबॉर्न शहर के पूर्व में 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिएटन में हुए इस हादसे में मारे गए व्यक्ति के बारे में पुलिस ने बताया कि उसका शव एक जली हुई गाड़ी में पाया गया।

जंगल की आग
इस साल आग लगने के हादसों में किसी व्यक्ति के मारे जाने की यह पहली घटना है। हालांकि पिछले रविवार को आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी की तसमानिया में मृत्यु हो गई थी। अधिकारियों ने उसकी मौत के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दर्जनों लोगों को वहां से हटाया गया है लेकिन 10 स्थानीय लोग अभी वहां रह गए हैं।

पेशे से भेड़ पालक रॉब गिल्डर ने कहा कि वह अपने दो कर्मचारियों के साथ अपने फॉर्म हाउस में फंस गए हैं और वे खतरा महसूस कर रहे हैं।

पारा चढ़ने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया हर साल जंगल की आग में झुलसता है। फरवरी, 2009 में विक्टोरिया प्रांत में आग लगने के हादसे में 173 लोग मारे गए थे। उस दिन को काला शनिवार कहा जाता है।

प्रधानमंत्री की अपील
प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड वर्ष 2003 में राजधानी कैनबेरा में हुए अग्निकांड की स्मृति में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शरीक हुईं। इस हादसे में चार लोग मारे गए थे और हजारों घर जल गए थे।

समाचार एजेंसी एएफपी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, “सुरक्षित रहने के लिए लोग जरूरी एहतियात बरते और जानोमाल की हिफाजत के लिए काम करने वाली स्थानीय आपातकालीन सेवाओं से मिलने वाली सूचनाओं पर नजर रखें”।

इससे पहले ऑब्जर्वेटरी हिल पर ही जनवरी 1939 में पारा 45.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक दर्ज किया गया था।

बर्फबारी से बेहाल
इस बीच इंग्लैंड से भारी बर्फबारी की खबरें आ रही हैं। अत्यधिक हिमपात की वजह से इंग्लैंड और वेल्स में तीन हजा़र से ज्यादा स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

हीथ्रो, साउथैम्पटन और ब्रिस्टल के हवाई अड्डों पर कई उड़ाने रद्द की गई हैं और रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं। वेल्स समेत कई स्थानों पर बर्फबारी का यह आलम है कि मौसम विभाग को चेतावनी जारी करनी पड़ी है।

इंग्लैंड में 'रेड वार्निंग' कम ही जारी की जाती है और इस चेतावनी का आशय यह है कि लोग बेवजह और गैरजरूरी यात्राएं न करें। सड़क परिवहन संबंधित महकमे ने भी चालकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें