सिंगापुर से राहुल गांधी ने कई डिप्लोमेटिक मुद्दों को हथियार बनाया है। यहां राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर और चीन के मुद्दों पर बात करते हुए मोदी सरकार को भी कटघरे में लिया। अपना रुख साफ करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो चीन के मामले में ऐसा बिल्कुल नहीं सोचते कि भारत किसी भी तरह चीन का मुकाबला करने में कमजोर है।
वहीं राहुल ने जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाकर मोदी सरकार के रुख पर भी प्रहार किया। राहुल ने कहा कि उन्हें जम्मू के हालातों पर रोना आता है। एनडीए सरकार की नीतियों को उन्होंने जिम्मेदार ठहराते हुए इसका कारण बता दिया। राहुल ने दावा किया कि यूपीए कार्यकाल में कश्मीर के लिए जो कदम उठाए गए वो एनडीए सरकार में नहीं लिए गए।
कांग्रेस अध्यक्ष
राहुल गांधी बुधवार से पांच दिनों के सिंगापुर और मलेशिया के दौरे पर हैं। सिंगापुर पहुंचे राहुल गांधी ने भारतीय मूल के सीईओ समूह से मुलाकात की। राहुल गांधी सिंगापुर के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
सिंगापुर में
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय प्रवासियों से भी बात की। अपने संबोधन में उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि बीजेपी को अमन-शांति की चिंता नहीं है। वह सिर्फ ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं। राहुल गांधी के मुताबिक ध्रुवीकरण की राजनीति भारत के लिए खतरनाक है।
इससे पहले
सिंगापुर पहुंचते ही राहुल का जोरदार स्वागत हुआ। युवा प्रशंसक वहां हाथों में पोस्टर लिए खड़े हुए थे। राहुल गांधी के लिए नारे भी लगाए गए। गुरुवार को ही उनकी मुलाकात सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से भी होगी। 9 मार्च को राहुल सिंगापुर के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। सिंगापुर के सत्ताशीर्ष से मुलाकात के बाद राहुल मलेशिया जाएंगे। यहां 10 मार्च को उनकी मुलाकात
मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाब से होगी।