फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स की मौत पर रेडियो जॉकी 'बेहद दुखी'

Mon, 10 Dec 2012 11:07 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के रेडियो स्टेशन के रेडियो जॉकियों ने कहा है कि वो नर्स जेसिन्था सल्दान्हा की मौत को लेकर 'बहुत दुखी' हैं। रेडियो स्टेशन के डीजे मेल ग्रेग और माइकल क्रिस्चियन साक्षात्कार के दौरान रोने लगे थे।
विज्ञापन


ये इंटरव्यू ऑस्ट्रेलिया में टेलीवीजन स्टेशन पर बाद में प्रसारित किया जाएगा। मेल ग्रेग और माइकल क्रिस्चियन ने शाही ख़ानदान के सदस्य बनकर उस अस्पताल में फ़ोन किया था जहां राजकुमार विलियम की पत्नी केट भर्ती थीं। इसके बाद नर्स जेसिन्था सल्दान्हा के साथ हुई बातचीत को प्रसारित कर दिया था।

जिस समय ये फ़ोन काल आया था उस वक़्त किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भारतीय मूल की जेसिन्था सल्दान्हा ड्यूटी पर थीं और उन्होंने जॉकियों की बात एक दूसरी नर्स से करवाई थी।
विज्ञापन


मामले की छानबीन
फोन पर हुई बातचीत के ठीक तीन दिन के बाद भारतीय मूल की नर्स मृत पाई गई थीं जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और स्कॉटलैंड पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने मामले को लेकर बातचीत भी की है।

हालांकि रेडियो स्टेशन 2डी एफ़ एम का कहना है कि उन्होंने बातचीत को ब्रॉडकास्ट करने से पहले अस्पताल से कम से कम पांच बार संपर्क करने की कोशिश की थी।

ऑस्ट्रेलिया में क़ानून के जानकारों का कहना है कि अगर रेडियो स्टेशन ने नर्सों को ये नहीं बताया था कि उनकी बातचीत रिकार्ड की जा रही है तो ये मुल्क के क़ानून का उलंघन है। फ़िलहाल दोनों जॉकियों को कोई प्रोग्राम नहीं करने दिया जा रहा है। नर्स के पति बेन बरबोज़ा ने फ़ेसबुक पर लिखा है कि उनकी बीवी का अंतिम संस्कार भारत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें