फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रचंड' भरोसा: अगले कुछ दिनों में CPN-UML, माओवादियों का विलय

Sat, 03 Feb 2018 01:59 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
Prachand assure CPN-UML, Maoists merge
विज्ञापन

सीपीएन (माओवादी) के प्रमुख पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेपाल की दो मुख्य वामपंथी पार्टियों के विलय की घोषणा कर दी है। उन्होंने नई सरकार के गठन के लिए दोनों वाम पार्टियों के विलय के लिए एकीकरण का प्रस्ताव रखा है। प्रचंड ने कहा कि एकीकरण जल्द हो जाएगा। 

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अभी कुछ मुद्दों पर सीपीएन-यूएमएल और सीपीएन-माओवादी सेंटर में बीच मतभेद हैं और कई बार वार्ता विफल रही है। उनमें सबसे बड़ा मसला नई पार्टी के नेतृत्व को लेकर है। पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड ने कावरेपालनचौक जिले के महाभारत ग्रामीण नगरपालिका में पार्टी समारोह के दौरान यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां कई मसलों पर जमीनी मतभेद के बावजूद विलय के काफी करीब है। 63 वर्षीय प्रचंड ने कहा कि कुछ लोग इस विलय का विरोध कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियां दो साल पहले अलग हुई थीं। बृहस्पतिवार को दोनों ही पार्टियों के बीच विलय को लेकर बातचीत हुई और इसमें काफी कुछ हद तक सफलता भी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें