फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगंबर ने सपने में की मुझसे बात: अल-बगदादी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी का दावा है कि पैगंबर ने उन्हें इराकी शहर मोसुल खाली करने का हुक्म दिया है।
विज्ञापन


इरानी समाचार एजेंसी फारस के मुताबिक, अल बगदादी ने अपने नजदीक के लोगों से कहा है कि पैगंबर मोहम्मद उनके सपने में आए और उनसे कहा कि मोसुल से निकल जाओ।

अल-बग़दादी के अनुसार नींद में पैगम्बर मुहम्मद ने उनसे कहा, "अल-बगदादी! मोसुल शहर छोड़ कर पीछे हट जाओ।" इस्लामी परंपरा में सपने का काफी महत्व है। यह भी माना जाता है कि इंसान वही सपना देखता है जो वह चाहता है।

कुर्द लड़ाकों, शिया मिलिशिया और इराक़ी सेना के गठबंधन के साथ हुई जबरदस्त लड़ाई के बाद इस्लामिक स्टेट को तिकरित से पीछे हटना पड़ा है।

मोसुल पर इस चरमपंथी संगठन का कब्जा बरकरार है। पर वह तिकरित से बहुत दूर नहीं है। इसलिए कुर्द मिलिशिया और इराकी सेना का अगला निशाना मोसुल हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें