नेपाल में बुधवार सुबह सवारियों को लेकर चला दो इंजन वाला प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया है। जहाज में तीन क्रू मेंबर सहित कुल 23 यात्री सवार थे। जिनमें से अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक संजीव गौतम ने बताया कि तारा एयरलाइंस के इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए बुधवार सुबह क़रीब आठ बजे उड़ान भरी थी।
इसके कुछ देर बाद ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। जिसके बाद लापता विमान की खोजबीन के लिए समिति बनाई गई थी। खोजबीन के काम में तीन हेलीकॉप्टरों को भी लगाया गया था।
नेपाल के नागरिक उड्डयन मंत्री आनंद प्रसाद पोख़राल ने एएफ़पी के बताया कि
23 यात्रियों को ले जा रहे विमान का पूरी तरह जला हुआ मलबा मिल गया है।