फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में 27 नवंबर, 3 दिसंबर को चुनावी सभा संबोधित करेंगे मोदी

Fri, 23 Nov 2018 06:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
विज्ञापन
pm modi rally - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आगामी 27 नवंबर और 3 दिसंबर को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रादेशिक प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रैलियों की संख्या और उनके स्थानों के बारे में जल्द ही आखिरी फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25, 27 और 28 नवंबर को राज्य में पार्टी के अभियान का हिस्सा होंगे। बता दें कि 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 119 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा अकेले जोर आजमाइश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें