फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में राष्ट्रपति के रिश्तेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कीनिया की राजधानी नैरोबी के वेस्टगेट शॉपिंग मॉल में अभी भी गोलीबारी जारी है और आशंका जताई गई है कि अभी भी चरमपंथियों ने वहां लोगों को बंधक बना रखा है।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद संवाददाताओं का कहना है कि उन्होंने तेज गोलीबारी की आवाजें सुनीं हैं।

कीनियाई सुरक्षा बल के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि सेना का हमला जारी है।

सुरक्षा बलों ने कुछ घंटे पहले ट्विटर पर कहा था कि इस मामले के जल्द समाधान के सभी प्रयास हो रहे हैं।

निर्णायक कार्रवाई

इससे पहले कीनियाई अधिकारियों ने बीबीसी को बताया था कि शॉपिंग सेंटर में फंसे अधिकांश लोग बचा लिए गए हैं।

कर्नल साइरस ओगुना ने कहा था कि केवल कुछ लोग ही अभी चरमपंथियों के कब्जे में हैं। माना जा रहा है कि हमलावर चरमपंथी सोमालिया के अल शहाब संगठन के हैं।

कर्नल ओगुना ने कहा कि बचाए गए कुछ लोगों में पानी की कमी हो गई है। हमले में कम से कम 68 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अभियान जल्द ही ख़त्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शॉपिंग सेंटर का बड़ा हिस्सा अब सुरक्षा बलों के कब्जे में हैं।

हमले में कुल 175 लोग घायल हुए हैं, इनमें चार सैनिक भी शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

ऐसी भी खबरें हैं कि बंदूक़धारी अभी भी एक सुपर मार्केट में छिपे हैं। माना जा रहा है कि परिसर में जो नागरिक हैं, उन्हें या तो बंधक बनाया गया है या वे छिपे हुए हैं।

कर्नल ओगुना ने कहा सैनिक बिल्डिंग को खाली करा रहे हैं। ऐसे में और शवों के मिलने की आशंका है।

मजबूत और एकजुट

शॉपिंग सेंटर के बाहर मौज़ूद बीबीसी संवाददाता गैबरियल गेटहाउस ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई चीज सुनाई या दिखाई नहीं दे रही, जिससे लगे कि सुरक्षा बल अंतिम कार्रवाई कर रहे हैं। रविवार को भी लोग बचकर शॉपिंग सेंटर से बाहर आते रहे।
विज्ञापन


कीनिया के राष्ट्रपति उहरू कीनियाटा ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि विपरीत परिस्थितियों में भी देश मज़बूत और एकजुट था।

उन्होंने कहा, ''अपराधी बिल्डिंग में ही एक जगह जमा हैं।'' उन्होंने कहा कि हम आशा कर सकते हैं कि चरमपंथियों को बेअसर करने का यह बेहतर मौक़ा है। उन्होंने राहत और बचाव कार्य में मदद करने वालों का धन्यवाद किया और अन्य देशों से अपील की कि वे कीनिया को लेकर यातायात चेतावनी न जारी करें।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में उनके भतीजे और उनकी मंगेतर भी शामिल है।

इस बीच ब्रिटेन के विदेश विभाग ने पुष्टि की है कि हमले में तीन ब्रितानी मारे गए हैं। विभाग का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने इसे भयावह क्रूरता वाला घृणित और कुत्सित हमला बताया है।

मदद की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को राष्ट्रपति कीनियाटा को फोन कर हमले के प्रति शोक जताया और साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाने के लिए सहयोग देने की पेशकश की।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के लिए काम करने वाले एक अमेरिकी नागरिक की पत्नी हमले में मारी गई हैं। हमले में घाना के प्रसिद्ध कवि कोफ़ी आवानर भी मारे गए हैं, जो नैरोबी में साहित्य महोत्सव में भाग ले रहे थे।

इसके अलावा हमले में भारतीय, फ्रांसीसी, डच, दक्षिण अफ़्रीकी और कनाडाई नागरिक मारे गए हैं। हजारों कीनियाईयों ने रक्तदान के लिए आगे आए हैं।

अल शहाब का कहना है कि उसने सोमालिया में जारी कीनियाई सेना के अभियान के विरोध में यह हमला किया है। अल क़ायदा से जुड़े इस समूह ने कहा है कि अगर कीनिया ने सोमालिया से अपनी सेना न हटाई, तो वह और  हमले करेगा।

सोमालिया के दक्षिण में 2011 से क़रीब चार हज़ार कीनियाई सैनिक चरमपंथियों से लड़ रहे हैं। यह हमला शनिवार को स्थानीय समयानुसार क़रीब 12 बजे शुरू हुआ था, जब 10-15 चरमपंथी वेस्टेगट शॉपिंग सेंटर में घुसे थे।
विज्ञापन


उन्होंने वहां हथगोले फेंके थे और स्वचालित हथियारों से गोलियां चलाई थीं। घटना के वक़्त शॉपिंग सेंटर में चिल्ड्रेन डे मनाया जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें