इस पाठ्यक्रम की मांग करने वाले कैथोलिक पादरियों का मानना है कि उनके पास ऐसी शिकायतें बढ़ी हैं जिनमें लोगों के भूत-प्रेत के वश में होने की बातें सामने आई हैं। अनुमान के मुताबिक इटली में हर साल करीब पांच लाख लोग जादू-टोने की मदद लेते हैं।पिछले एक दशक से जादू-टोनों द्वारा लोगों की मदद का दावा करने वाले अमेरिकी पादरी गैरी थॉमस ने कहा कि ईसाई धर्म में पतन का एक बड़ा कारण अंधविश्वास और कुरीतियां हैं जो लगातार बढ़ रही हैं।
ईसा मसीह का नाम लेकर भूतों से शरीर छोड़ने को कहते हैं
भूत पिशाचों से मुक्ति दिलाने के लिए पादरी ईसा मसीह का नाम लेकर उन्हें शरीर छोड़ने को कहते हैं। इसके लिए पादरी को सफेद चोगा और परपल रंग के स्टाल का एक खास लिबास पहनना पड़ता है। भूत के साये वाले व्यक्ति पर पवित्र जल का प्रयोग किया जाता है। पीड़ित पर कई बार पादरी क्रॉस का निशान बनाते हैं और बाइबिल के उन अंशों का पाठ करते हैं जिनमें ईसा मसीह ने लोगों के भीतर से शैतान को निकालने की कोशिश की थी।