फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले ने बच्ची को जमीन पर फेंका

Tue, 20 Aug 2013 08:23 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में एक पुलिस अधिकारी को कथित रूप से एक पिता से उसकी बच्ची को छीनने और उसे जमीन पर फेंकने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


महज सात महीने की इस बच्ची के सिर की हड्डी टूट गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि अब वह खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक इस पुलिस अधिकारी ने शराब के नशे में अपने दोस्तों के साथ शर्त लगाई थी कि वह बच्ची नहीं, बल्कि एक गुड़िया है।

आरंभ में उसे केवल 15 दिन के लिए कैद में भेजा गया था, लेकिन इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्सा चौतरफा दिखने लगा उसके बाद पुलिस अधिकारी को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक आनयांग प्रांत के पुलिस सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख गुओ फाजी ने बताया, “बच्ची पर हमले में शामिल पुलिसकर्मी को शनिवार रात आपराधिक हिरासत में ले लिया गया है और अगली सुबह को उसे आनयांग शहर की जेल में भेज दिया गया है।”

जांच के आदेश

हेनान प्रांत के लिंझोऊ शहर के इस पुलिसकर्मी का नाम गुओ जेगशी है। उसने बताया है कि वह अपने दोस्तों के साथ कराओके बार जा रहा था, तभी उसने तभी उसने एक बच्ची को उनके माता-पिता के साथ देखा, जो शाम को टहलने निकले थे।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक उसने बच्ची को पिता की बाहों से छीनकर उसके सिर के ऊपर बच्ची को लहराया जमीन पर पटक दिया।

पुलिस सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख गुओ ने बताया कि इस हरकत पर उसे महज 15 दिनों की आरंभिक सजा दिए जाने पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिसके बाद मामले की पड़ताल के लिए एक जांच दल को भेजा गया।
विज्ञापन


बीते महीने ऐसी ही एक घटना में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने एक महिला से उसके बच्चे को छीनकर जमीन पर फेंक दिया था जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना की भी सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें