फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश धमाका: सुरक्षा बलों ने एक हमलावर को मार गिराया, दूसरा जिंदा पकड़ा

Thu, 07 Jul 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बांग्लादेश में हुआ बम धमाका। - फोटो : the independent
विज्ञापन
बांग्लादेश में ईद की नमाज के बाद फिर धमाका हुआ है। धमाका सबसे बड़े ईदगाह के गेट पर हुआ है। इस धमाके में दो पुलिस कर्मियों समेत एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई है। फिलहाल इसमें 9 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


धमाका किशोरगंज इलाके में हुआ है। किशोरगंज बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 90 किलोमीटर दूर है। इस धमाके के बाद बांग्लादेश की सहायता के लिए भारत से एनएसजी कमांडो भेजे जाने का फैसला लिया गया है। #Bangladesh Eid congregation blast UPDATE: Two policemen killed and nine other officers wounded (Source: Reuters) — ANI (@ANI_news) July 7, 2016

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक किशोरगंज में जब ईद की नमाज अदा की जा रही थी उसी वक्त ईदगाह के गेट पर बम फेंका गया। सुरक्षाबलों ने एक हमलावर को मार गिराया है। वहीं दूसरी ओर, एक अन्य हमलावर को जिंदा पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
#Bangladesh Eid congregation blast UPDATE: 1 attacker gunned down, 1 captured alive by security forces-B'desh Information Minister tells ANI — ANI (@ANI_news) July 7, 2016

बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि 6-7 युवाओं ने इस धमाके को अंजाम दिया है। पहले उन्होंने पुलिस बल पर चाकू से हमला किया और फिर बम धमाका कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने वहीं पास के एक स्कूल में पनाह ले ली और वहां से लगातार पुलिस बल पर गोलीबारी कर रहे हैं। Bangladesh media: Locals say 6-7 youths led attack on Eid congregation of 30,000 people. Attacked cop with knife, exploded bombs. — ANI (@ANI_news) July 7, 2016
विज्ञापन

Bangladesh media: Eid congregation attackers have taken shelter at a nearby school, firing on police — ANI (@ANI_news) July 7, 2016


Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें