बैंकॉक पुलिस ने सोमवार को हुए बम ब्लास्ट मामले में एक सदिंग्ध व्यक्ति की दो फोटो जारी की है। बैंकॉक पुलिस का मानना है कि पीली टी-शर्ट पहने इस आदमी के हाथ में एक पैकेट था। पर जब ये विस्फोट वाली जगह से निकला तब पैकेट इसके हाथ में नहीं था। अभी पुलिस इस संदिग्ध व्यक्ति की तलाश कर रही हैं। अभी भी पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। वहीं अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है।
थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में हिंदू शिरीन मंदिर के निकट हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी। इस विस्फोट के बाद पूरी तरह से अफरा-तफरा मच गई।
मारे गए लोगों में 17 महिलाएं, 10 पुरूष और चार विदेशी लोग शामिल थे। इस बम विस्फोट में 80 लोग घायल हुए थे। अभी तक इस हमले की किसी भी संगठन ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटे-मोटे मुस्लिम कट्टरपंथियों समूह से पुलिस की लगातार मुठभेड़ होती रहती है। पर अभी इस हमले के पीछे किसका हाथ है इसकी पुष्टि नहीं की गई है।