पुलिस काफिले पर आतंकी हमला, 27 जवान शहीद
- फोटो : Tolo News
अफगानिस्तान में वारडक प्रांत से काबुल लौटते समय पुलिस के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। टोलो न्यूज की खबर के मुताबिक पुलिस के काफिले पर दो हमले किए गए। अधिकारियों के मुताबिक काबुल शहर के कंपनी क्षेत्र काला-ए-हैदर के पास आतंकी हमला हुआ। बताया जा रहा है कि जिस पुलिस काफिले पर हमला हुआ उसमें सभी के सभी नए भर्ती हुए पुलिस के जवान थे। तालिबान ने इस आतंकी हमले की जानकारी ली है। अधिकारियों ने यह बताने से मना कर दिया कि कितने लोग इस हमले में मारे गए हैं। यह एक आत्मघाती हमला था।