स्थानीय नेता तुंग सियांग की अंतिम यात्रा में डांस करती युवतियां
- फोटो : BBC
ताइवान में एक नेता के अंतिम संस्कार में 50 पोल डांसर्स के डांस करने पर चीन में जमकर चर्चा हो रही है।
मंगलवार को हुए इस अंतिम संस्कार के वीडियो वायरल हो गए हैं।
चियाई शहर में निकली इस अंतिम यात्रा में पोल डांसर जीपों पर नृत्य कर रही हैं।
स्थानीय नेता तुंग सियांग का पिछले महीने निधन हुआ था।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक सियांग के परिवार का कहना है कि वो जिंदादिल इंसान थे और मौजमस्ती पसंद करते थे इसलिए उनके सम्मान में ऐसा किया गया।
संगीत के शोर और रंग-बिरंगी जीपों पर डांस करती महिलाओं के काफिले ने शहर में ट्रैफिक थाम दिया।
इस अंतिम यात्रा में संगीत बैंड, ढोल और ताशे भी थे।