फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में PM मोदी बोले- सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान से कहा, उठा लो लाशें

Thu, 19 Apr 2018 10:37 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत अब उन्हें सहन नहीं करेगा, जो आतंकवाद फैलाते हैं। भारत उसी भाषा में जवाब देगा, जो वो समझते हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक पर पहली बार खुलकर बोलते हुए पीएम ने कहा कि भारत ने मीडिया और अपनी जनता को बताने से पहले पाक को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, हम सुबह 11 बजे से उन्हें फोन कर रहे थे लेकिन वे फोन उठाने में घबरा रहे थे। 12 बजे हमने उन्हें इस बारे में बताया। इसके बाद मीडिया को जानकारी दी। 

पीएम ने कहा, भारत ने कभी किसी की जमीन पर कब्जा नहीं किया। पहले और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हमारा कुछ भी दांव पर नहीं लगा था लेकिन हमारे सैनिक युद्ध लड़े। यह बहुत बड़ा बलिदान था। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भारत के योगदान को देखना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि कुछ लोग सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते हैं तो उन्होंने कहा, मैं इस मंच को किसी की आलोचना के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहता। ‘मैं उम्मीद करता हूं, भगवान उन्हें सदबुद्धि देगा।’
विज्ञापन


पीएम ने कहा, जब किसी ने आतंकवाद की फैक्ट्री खोल रखी हो और पीठ के पीछे से वार करने की कोशिश करे तो मोदी जानता है कि किस भाषा में उत्तर दिया जाना चाहिए। पीएम ने दर्शक दीर्घा से पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। 

पीएम ने कहा, जो लोग आतंकवाद फैलाना चाहते है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भारत बदल गया है और अब उनकी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हम शांति में विश्वास करते हैं। लेकिन आतंकवाद फैलाने वालों को सहन नहीं करेंगे। आतंकवाद को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। पीएम ने कहा, भारतीय सेना ने जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया, वह इस पर गर्व करते हैं। सभी ऑपरेशन के बाद भोर से पहले सुरक्षित लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें