फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-इजरायल के बीच अंतरिक्ष समेत 7 बड़े समझौते, मिलकर करेंगे गंगा की सफाई

Wed, 05 Jul 2017 07:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान, श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू के साथ नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल दौरे पर दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। भारत और इजरायल के बीच अंतरिक्ष में इसरो को सहयोग देने, गंगा नदी की सफाई, जल संरक्षण, स्वच्छता कार्यक्रम, सैनिटरी कार्यक्रम समेत 7 मुद्दों पर एमओयू साझा किए गए। पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू को भारत आने का न्यौता भी दिया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर इजरायल के साथ साझे दर्द को बयान किया। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल साथ मिलकर आतंकवाद का सामना करेंगे। India has suffered first hand the violence and hatred spread by terror, so has Israel: PM Modi #IndiaIsraelFriendship pic.twitter.com/5rJrv9Pg9c — ANI (@ANI_news) July 5, 2017
विज्ञापन

PM and I agreed to do much more together to protect our strategic interests and also cooperate to fight growing radicalization: PM Modi pic.twitter.com/i8PHol53LH — ANI (@ANI_news) July 5, 2017


भारत और इजरायल में इसरों द्वारा तैयार किए जाने वाले छोटे सेटेलाइट्स के लिए इलेक्ट्रिकल प्रोपल्सन, इंडस्ट्रियल डेवलवमेंट और रिसर्च के लिए फंड की स्थापना पर एमओयू साझा हुए।  जल संरक्षण, गंगा नदी की सफाई, स्वस्छता कार्यक्रम, कृषि विकास, जियो-लियो ऑप्टिकल लिंक जैसे समझौते हुए।  #IndiaIsraelFriendship: Exploring New Realms of Cooperation - the two leaders witnessed the exchange of 7 agreements across sectors pic.twitter.com/CrJDXascUd — Gopal Baglay (@MEAIndia) July 5, 2017 यही नहीं, दोनों नेताओं के बीच 5 अन्य विषयों पर भी आपसी सहमति बनाने को लेकर बातचीत हुई है। PM: We are aware of strategic threats to regional peace&stability.🇮🇳has suffered first-hand violence& hatred spread by terror. So has 🇮🇱 pic.twitter.com/ELf8L8GjK3 — Gopal Baglay (@MEAIndia) July 5, 2017
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री को भारत आने का भी न्यौता दिया। Sure rest of my stay would be equally exciting. Let me take this opportunity to invite you and your family to India: PM Modi to PM Netanyahu pic.twitter.com/pwCBDdkUA0 — ANI (@ANI_news) July 5, 2017
Exchange of agreements between India and Israel, in Jerusalem #ModiInIsrael pic.twitter.com/PuvNqyVlBy — ANI (@ANI_news) July 5, 2017 नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतान्याहू ने साझे बयान जारी किए। इस दौरान नेतान्यूह ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम मिलकर अपने लोगों के भविष्य की बेहतरी के लिए बड़े काम कर सकते हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कहा कि ये हमारे लिए अहम मौका है। हम साथ मिलकर इतिहास रच रहे हैं। This is a deeply moving moment for me. We are making history: PM Netanyahu #IndiaIsraelFriendship — ANI (@ANI_news) July 5, 2017 इस दौरान नेतान्याहू ने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि हम दोनों ही देश आतंकवाद से परेशान हैं। हम आतंकवाद से निपटने के लिए साथ काम करेंगे। We are being challenged by forces of terror. We have agreed to cooperate in this area: Israeli PM #BenjaminNetanyahu after talks with Modi. — Press Trust of India (@PTI_News) July 5, 2017
नेतान्याहू ने कहा कि भारत और इजरायल का साथ स्वर्ग में ही तय कर दिया गया था, पर हम धरती पर मिल रहे हैं। This is a marriage made in heaven but we are implementing it here on earth: PM Netanyahu  #IndiaIsraelFriendship pic.twitter.com/56ZwYf3Ymx — ANI (@ANI_news) July 5, 2017
तीन दिन की यात्रा पर इजरायल पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ बैठकें की।  मंगलवार को इजरायल यात्रा पर पहुंचने के बाद मोदी लगतार कई कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। बुधवार सुबह उनकी मुलाकात इजरायल के राष्ट्रपति से हुई। मोदी के रूप में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इजरायल के दौरे पर पहुंचा है। ऐसे में दोनों देशों ने कई बड़े समझौते कर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश की।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने राष्ट्रपति रुवेन रिवलिन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद इजरायली राष्ट्रपति ने कहा कि मैं अपनी भारत यात्रा कभी नहीं भूल सकता हूं।हमारी दोस्ती का नया मंत्र है आई-टू-आई, यानि इंडिया फॉर इजरायल।

LIVE UPDATES-
> इजरायल में अपनापन महसूस कर रहा हूं-मोदी
> राष्ट्रपति प्रोटोकॉल तोड़कर स्वागत के लिए आए इसके लिए उनका आभारी हूं- मोदी
> इजरायल के स्वागत से अभिभूत हूं- मोदी
> भारत एक मजबूत देश है, मोदी से मिलकर खुशी हुई- इजरायली राष्ट्रपति
> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायली दौरा सराहनीय है- इजरायली राष्ट्रपति
> लोकतंत्र के बड़े नेता है मोदी- इजरायली राष्ट्रपति

 बता दें कि मोदी का यह दौरा आपसी रिश्तों को मजबूत करने के साथ ही भारत की सैन्य क्षमता को लिए भी मददगार साबित होगा। पीएम मोदी ने इजरायल से आतंकवाद के खिलाख लड़ने में आपसी सहयोग की बात कही है। इजरायल से पीएम मोदी की यात्रा के बाद भारत को लड़ाकू ड्रोन मिलने की पूरी उम्मीद है। जिसकी मदद से भारत दुश्मनों को घर बैठे खत्म कर सकेगा। इस ड्रोन की खास बात यह है कि यह 370 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ते हुए अटैक कर सकता है। इसके साथ ही यह 7400 किलोमीटर की रेंज तक निशाना लगा सकता है

जानकारी के मुताबिक मोदी के दौरे पर इजरायल के साथ 10 हेरॉन टीपी ड्रोन को लेकर बड़ी डील होने वाली है। इसके लिए 400 मिलियन डालर का करार हो सकता है। इजराइल यात्रा के दौरान मोदी का भले ही कोई रक्षा समझौता न हो लेकिन दोनों के बीच अंदरखाने कुछ बेहद एडवांस मिसाइल सिस्टम और नए हथियारों के सौदे पर परदे के पीछे यानि की गुपचुग तरीके से बातचीत हो सकती है। 

भारत के लिए इजरायल लड़ाकू ड्रोन बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। हेरॉन-टीपी लड़ाकू ड्रोन हवा से जमीन पर टारगेट तबाह करने वाली मिसाइलों से लैस होंगे। हेरॉन-टीपी लड़ाकू ड्रोन्स एक टन से ज्यादा भारी विस्फोटक लेकर 45 हजार फीट तक की ऊंचाई तक उड़ान भर सकते हैं। 

पीएम के इस दौरे में सिक्यूरिटी टेक्नोलॉजी पर भी अंदरखाने कोई समझौता हो सकता है। भारत आतंकवादियों के बीच होने वाली बातचीत को बीच में ही रोक कर पता लगाने वाला कम्यूनिकेशन सॉफ्टवेयर खरीदना चाहता है। इजराइल से वह यह सौदा मंजूर कराना चाहता है। हालांकि भारत और इजराइल एक दूसरे के साथ आतंकवादियों और दुश्मन देशों से जुड़ी सूचनाएं साझा करता रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें