फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर के दो दिवसीय दौरे से वापस लौटे पीएम मोदी, सुषमा स्वराज ने किया स्वागत

Thu, 15 Nov 2018 04:21 PM IST
भाषा, सिंगापुर
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपनी सिंगापुर की दो दिन की यात्रा के बाद गुरुवार देर शाम वापस लौटे हैं। पीएम मोदी के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर विदेश मंत्री स्वदेश रवाना ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


 इससे पहले सिंगापुर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने आसियान अरौर पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस सहित दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘सिंगापुर की 36 घंटे की उपयोगी यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनकी इस यात्रा से पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान व्यवस्था में क्षेत्रीय शांति, समृद्धि तथा सुरक्षा में हमारे महत्व को रेखांकित किया।’’ 
विज्ञापन


मोदी बृहस्पतिवार को नाश्ते के समय आयोजित आसियान भारत शिखर बैठक में शामिल हुए। उन्होंने इस बैठक में क्षेत्र के देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में सहयोग की जरूरत बताते हुए रणनीतिक हिंद प्रशांत क्षेत्र में समृद्धि के लिए व्यापार को केंद्रीय महत्व दिए जाने पर जोर दिया। बाद में वह 13वें पूर्वी एशिया शिखर बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें