नरेंद्र मोदी 6 महीने के अंदर दूसरी बार अफ्गानिस्तान जा रहे हैं
- फोटो : getty images
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में कतर और यूएस के दौरे पर जाएंगे । अपनी यात्रा की शुरुआत मोदी अफगानिस्तान से करेंगे, प्रधानमंत्री मोदी कतर जाते समय उत्तर-पश्चिम अफगानिस्तान में रुक कर सलमा बांध का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 महीने के अंदर दूसरी बार अफ्गानिस्तान जा रहे हैं।
अफगानिस्तान में मोदी जिस सलमा बांध का उद्घाटन करेंगे वे भारत की सहायता से बनवाया गया है। भारत की मदद से बनाए गए सलमा बांध से अफगानिस्तान में भारत की स्थिति मजबूत हो रही है। भारत की सहायता से अफगानिस्तान में चल रही परियोजनाओं को तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठन लगातार निशाना बनाते रहे हैं।
सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए भारतीय प्रधानमंत्री की अफगानिस्तान यात्रा की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। हालांकि ईटी के मुताबिक प्रधानमंत्री का अफगानिस्तान दौरा ज्यादा लंबा नहीं होगा।