फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCO समिट: आतंकवाद को लेकर PM मोदी के निशाने पर रहा पाक, शरीफ ने अपना दुखड़ा सुनाया

Fri, 09 Jun 2017 04:57 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
Astana Summit, SCO Members - फोटो : ANI
विज्ञापन
कजाकिस्तान के अस्ताना में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) समिट चल रही है। इस सम्मेलन में पीएम मोदी ने चीन को SCO की कामयाबी पर बधाई देते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए बिना नाम लिए पाकिस्तान को घेरने की कोशिश की।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि आतंकवाद विश्व का ही नहीं पूरी मानवता का दुश्मन है और इसे रोकना बेहद जरूरी है। पीएम ने कहा कि सभी देशों को एकजुट होना चाहिए, जिसमें SCO एक अहम भूमिका निभाएगा। पीएम ने कहा कि जबतक आतंकियों को फंडिंग होती रहेगी तबतक आतंक पर लगाम कसना बहुत मुश्किल है। Impossible to reach a solution till all make concerted efforts, on radicalization, terrorist recruitment/ training/financing issues: PM Modi pic.twitter.com/GEIJ9BQnDo — ANI (@ANI_news) June 9, 2017
विज्ञापन


पीएम ने ये भी कहा कि आतंकियों की भर्ती को नहीं रोका गया, तो इसका अंजाम बेहद बुरा होगा। मोदी ने कहा कि SCO से विश्व के बड़े देश एकजुट होंगे और उसके खिलाफ लड़ने में इससे ताकत मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों को होने वाली फंडिंग पर रोक लगनी चाहिए। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने बिना नाम आतंकवाद के नाम पर पाकिस्तान को घेरने की कोशिश की।

पीएम मोदी ने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए SCO के सदस्यों से एकजुट होने की अपील की। इस बीच भारत ने SCO की सदस्यता का तबका मिलने पर शामिल हुए देशों को धन्यवाद किया। वहीं पाकिस्तान के पीएम ने भारत को पूर्ण सदस्यता मिलने पर बधाई दी। खास बात है कि पाकिस्तान भी खुले तौर पर माना कि वो भी आतंकवाद से बचा नहीं है। नवाज ने कहा कि उनका पाक भी आतंकवाद से पीड़ित है। I congratulate India on joining The Shanghai Cooperation Organization: Pakistan PM Nawaz Sharif pic.twitter.com/LMbXg31i28 — ANI (@ANI_news) June 9, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें