फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर पिस्टोरियस जमानत पर रिहा

Sat, 23 Feb 2013 09:11 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ऑस्कर पिस्टोरियस को अदालत ने लंबी सुनवाई के बाद ज़मानत दे दी है। पिस्टोरियस पर अपनी गर्लफ्रेंड रीवा की हत्या का आरोप है। हालांकि वे हत्या के आरोप से इनकार करते हैं।
विज्ञापन


पिस्टोरियस का कहना है कि उन्होंने ये समझ कर गोली चलाई थी कि शायद घर में कोई घुस गया है। पिछले कुछ दिनों से पिस्टोरियस का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। मुकदमे की सुनवाई प्रिटोरिया कोर्ट में चल रही है।

अभियोजन पक्ष की दलील थी कि 26 वर्षीय पिस्टोरियस को ज़मानत नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि इस बात की आशंका है कि वे फरार हो सकते हैं।

पिस्टोरियस ने गोली क्यों चलाई?
सुनवाई में मजिस्ट्रेट डेसमंड नायर ने कहा कि अभियोजन पक्ष ये बात ठीक से नहीं रख पाया कि अभियुक्त भाग सकता है या वो हिंसक प्रवृत्ति का है।

मजिस्ट्रेट का ये भी कहना था कि पिस्टोरियस ने शुरुआती दौर से ही इस मामले में सहयोग किया। फैसला सुनाने में मजिस्ट्रेट ने दो घंटों का समय लिया।

मजिस्ट्रेट डेसमंड नायर ने प्रमुख डिटेक्टिव हिल्टन बोथा की गवाही की ये कहकर आलोचना की है कि उन्होंने मुख्य सुरागों पर ध्यान नहीं दिया और अपना बयान बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मजिस्ट्रेट ने ये भी कहा कि वे समझ नहीं पा रहे हैं कि पिस्टोरियस ने इस तरह गोली क्यों चलाई।

पिस्टोरियस की गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप एक मॉडल थीं और रियलिटी टीवी में अपने पैर जमा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें