PIO beat robbers from cardboard boxes
ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक दुकानदार ने केवल कॉर्डबोर्ड के बक्सों के सहारे तीन लुटेरों का मुकाबला किया और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। एक सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि 55 वर्षीय राज संधू सोमवार की रात को वारविकशायर में स्थित अपने मेपोल स्टोर पर लुटेरों से मुकाबला कर रहा है।
हाथ में चोट लगने के बावजूद वह लुटेरों को केवल कुछ पैसों के साथ भागने पर मजबूर कर देता है। संधू ने बताया कि यह एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी। मैंने सोचा कि अगर मैंने उन्हें नहीं रोका तो वे अपने हथौड़े से मेरे सिर पर मार देंगे।
लुटेरों ने जब संधू पर हमला करना चाहा तो उसने कॉर्डबोर्ड बक्सों का इस्तेमाल करके खुद को बचाया।