फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में एक छोटा यात्री विमान और अन्य विमान आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Mon, 05 Nov 2018 11:53 AM IST
भाषा, ओटावा
विज्ञापन
यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन

कनाडा में एक छोटा यात्री विमान और एक अन्य विमान आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में छोटे विमान के पायलट की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि ओटावा से तकरीबन 30 किलोमीटर पश्चिम में ओंटारियो के कार्प में रविवार तड़के हुई दुर्घटना के कारणों का ठीक-ठीक पता नहीं है।

विज्ञापन


सेसना विमान का पायलट अकेले विमान उड़ा रहा था। उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। ट्रांसपोर्ट कनाडा के प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे विमान टर्बोप्रॉप पाइपर पीए-42 को ओटावा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भेजा गया, जहां वह सुरक्षित उतर गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

आपात सेवाओं के हवाले से सीबीसी से बताया कि पाइपर विमान के पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रकों को बताया कि सेसना ने नीचे से उसे टक्कर मारी और उसके लैंडिंग गियर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में पाइपर विमान का पायलट और उसमें सवार यात्री, दोनों में से कोई घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें