फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का फरमान-आतंकियों के साथ बंधकों को भी बम से उड़ा दो

Sun, 15 Jan 2017 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Rodrigo Duterte - फोटो : reuters
विज्ञापन
क्या कोई राष्ट्रपति अपने देश की जनता के साथ ऐसा कर सकता है? जी हां आप भी जानकर हैरान होंगे। फिलीपीन्‍स के राष्‍ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते ने देश के सैनिकों को आदेश दिया है कि अगर आतंकवादियों ने लोगों को बंधक बना रखा है और वे बंधकों को लेकर भागते हैं तो उनके साथ-साथ बंधकों को भी बम से उड़ा दो। साथ ही वह देश में मार्शल लॉ भी लागू कर सकते हैं। दुतर्ते ने कहा कि अगर देश में ड्रग की समस्‍या बड़ी हो जाती है तो वह ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन


अपने आदेश में दुतर्ते ने कहा कि मैंने सैनिकों को आदेश दिया है कि उन आतंकवादियों को बम से उड़ा दिया जाए जो अपने बंधकों के साथ भाग रहे हों। ऐसा करने का मकसद समुद्र में हाल में बढ़ीं किडनैपिंग की घटनाओं पर लगाम लगाना है।

उन्‍होंने कहा, 'आप अपनी गलतियों का फायदा नहीं उठा सकते। मैं आपको निश्चित तौर पर बम से उड़वा दूंगा।' साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों में आम नागरिकों की मौत बहुत बड़ी क्षति है। ऐसा करने से सरकार को फिरौती की मांग करने वाले आतंकियों से लड़ने में मदद मिलेगी। जब दुतर्ते से पूछा गया कि बंधकों को उड़ाना कहां तक जायज है तो उन्‍होंने कहा, 'आप खुद को किडनैप ही मत होने दीजिए।' गौरतलब है कि अमेरिका को लेकर अपने बयानों के कारण पहले भी राष्ट्रपति दुतर्ते कई बार विवादों में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें