फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव की जहाज़ से टक्कर, 700 यात्री फंसे

Sat, 17 Aug 2013 08:47 AM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलिपींस में एक नाव की मालवाहक जहाज़ से टक्कर के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है। इस नाव में क़रीब 700 लोग सवार थे।
विज्ञापन


हादसे में पाँच लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 को बचा लिया गया है।

कोस्टगार्ड के अधिकारियों के मुताबिक फिलिपींस के केंद्रीय शहर सेबु में शुक्रवार शाम को एमवी थोमस एक्वीनास नाव और एक मालवाहक जहाज़ के बीच टक्कर हुई।अभी भी सैंकड़ों लोग लापता हैं। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

नाव में 692 लोग सवार थे और यह फिलिपींस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेबु के बंदरगाह की ओर आ रही थी। टक्कर स्थानीय समय के अनुरास रात करीब नौ बजे हुई।

नाव के मालिक के प्रवक्ता ने स्थानीय रेडियो को बताया कि टक्कर जबरदस्त थी और हादसे के आधे घंटे के भीतर ही नाव डूब गई।

एक बचाए गए व्यक्ति ने बताया कि उसने पानी में लाशे तैरती देखीं।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक़ टक्कर के बाद नाव के कप्तान ने यात्रियों से नाव ख़ाली करने के आदेश दे दिए।

कोस्टगार्ड के जहाज़ दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। नज़दीक मौजूद अन्य जहाज़ भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें