फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस राष्ट्रपति : मैं आतंकियों से 50 गुना क्रूर हूं, दिमाग खराब हुआ तो खा भी जाऊंगा

Mon, 24 Apr 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने कहा है कि वह उन मुस्लिम आतंकियों के खिलाफ 50 गुना ज्यादा क्रूर हो सकते है,जो लोगों का सिर काटते हैं। राष्ट्रपति दुतेर्ते ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी सेना आतंकियों को जिंदा पकड़ती है तो वह उन्हें खा भी सकते है। फिलीपींस में नशे के कारोबार और आतंकियों को लेकर दुतेर्ते का रुख काफी कड़ा रहा है। बीते दिनों कुछ मुस्लिम कट्टरपंथी फिलीपींस के बोहॉल के  सेंट्रल रिजॉर्ट में हमला कर भाग गये। ये भी पढ़े- एक ऐसा देश जहां का राष्ट्रपति चलाता था हत्यारों का गिरोह
विज्ञापन


इसके बार दुतेर्ते ने सेना को आंतिकयों का खात्मा करने का आदेश दिया है। उन्होनें ने आतंकियों को जानवर के समान बताया। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट फोक्स के अनुसार उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते है कि मैं जानवर बन जाऊं, तो मैं वो भी सकता हूं। हम सब एक जैसे ही हैं। उन्होनें आंतकियों के चेतवनी देते हुए कहा कि मैं तुम्हें खाने के लिए परोस भी सकता हूं, और तुमसे 50 गुना गिर भी सकता हूं। ये भी पढ़े- फिलीपींस के राष्ट्रपति ने भ्रष्ट अधिकारियों को हेलिकॉप्टर से फेंकने की धमकी दी

आतंकवाद पर गुस्साये राष्ट्रपति दुतेर्ते ने ये भी कहा कि अगर किसी आतंकी को ऐसे समय में उनके सामने लाया जाए जब उनका दिमाग खराब हो तो वह 'नमक और सिरका डालकर उसका कलेजा खा जाएंगे'। आपको बता दें कि दुतेर्ते की छवि अपराधमुक्त फिलीपींस बनाने की रही है। पिछले साल मई में उन्होंने गैरकानूनी ड्रग, भ्रष्टाचार और आतंकवाद का खात्मा करने का नाम पर चुनाव जीता था, और सत्ता में आये है। फिलीपींस में अब तक नशे के कारोबार पर प्रतिबंध लगने के लिए हजारों लोगों के मौत की घाट उतारा जा चुका है। जिसने पश्चिम की सरकारों और मानवाधिकार समूहों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें