दक्षिण फिलीपींस में राष्ट्रपति रोड्रिगो डुतेरे के गृहशहर में शुक्रवार रात 10:20 मिनट पर एक बाजार में हुए बम धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 जख्मी हो गए।
रीजनल सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रे लेओनाद्रो गुएरेरो ने इस बाबत पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल धमाके के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
धमाका दक्षिण मिंडानाओ आईलैंड पर बने मार्को पोलो होटल के ऊपरी इलाके पर बने नाइट मार्केट में हुआ। धमाके के समय बाजार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।