फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरू के राष्ट्रपति ने पद से दिया इस्तीफा, वोट खरीदने के लगे आरोप

Thu, 22 Mar 2018 10:31 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो पाबलो कुजेन्स्की ने राष्ट्र के नाम संबोधन देते हुए पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने यह घोषणा कांग्रेस में महाभियोग का सामना करने से एक दिन पहले की। 79 वर्ष के पूर्व बैंकर कुजेन्सकी पर ब्राजीलियन कंस्ट्रक्शन विशाल ओडेब्रेक्ट से संबंध होने के आरोप लगे थे। हालांकि अपना इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र के लिए अच्छा है। 

विज्ञापन


एक टेवीविजन इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्होंने कठिन समय का सामना किया जिसकी वजह से उन्हें गलत तरीके से दोषी दिखाया गया। इसलिए वह सोचते हैं कि उनका इस्तीफा देना ही सही है। कुजेन्स्की ने कहा कि वह अपने देश के लिए बाधा नहीं बनना चाहते। 

संभावना है कि कुजेन्सकी के त्यागपत्र के बाद उपराष्ट्रपति मार्टिन विजकारा यह पद संभालेंगे जोकि वर्तमान में कनाडा के लिए पेरू के राजदूत हैं। वह इसलिए भी यह पद संभाल सकते हैं जिससे प्रारंभिक चुनावों को टाला जा सके। 
विज्ञापन


लॉमेकर केइको फुजीमोरी ने अपने भाई केंजी की एक रिकॉर्डिंग जारी करते हुए कहा कि यह सबूत है कि कुजेन्सकी वोटों को खरीदने की कोशिश कर रहे थे। केइको ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह सरकार सोचती है कि वो सबकुछ खरीद सकती है। लेकिन बहादुर और ईमानदार पेरूवासी बिकने के लिए नहीं है। जारी किया गया वीडियो दिसंबर का है। हालांकि सरकार ने वोट खरीदने जैसी बातों का खंडन किया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें